सिटी में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बीच लेडीज की सेफ्टी के लिए एसएसपी निलांबरी विजय जगदाले ने जो वादा किया था, उसे उन्होंने बखूबी निभाया। एसएसपी ने 31 दिसंबर की देर रात तक खुद न्यू ईयर सेलिब्रेशन पार्टी में गर्ल्स की सेफ्टी के इंतजाम की चेकिंग जारी रखी।
एसएसपी की ओर से दी गई स्पेशल सेफ्टी सर्विस से सिटी की गर्ल्स ने खुद को बेहद महफूज महसूस किया और उन्होंने बेफिक्र होकर मौके का लुत्फ उठाया। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान लेडीज को चंडीगढ़ पुलिस की स्पेशल ड्राप सर्विस दी गई थी, जिसकी स्पेशल गेस्ट हरियाणा के सीनियर आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू रहीं। वर्णिका ने पिछले साल छेड़छाड़ के खिलाफ आवाज उठाई थीं।
31 दिसंबर की रात वर्णिका ने नए साल के सेलिब्रेशन में चंडीगढ़ पुलिस की स्पेशल सर्विस का आनंद लिया। न्यू-ईयर सेलिब्रेशन के बाद घर लौटने के लिए चार लड़कियों ने पुलिस की मदद ली, वर्ण्का भी इनमें से एक रहीं।
गौरतलब है कि पिछले साल पांच अगस्त को पंचकूला निवासी वर्णिका के साथ शहर में हुए छेड़छाड़ के मामले में आरोपी हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष कुमार इन दिनों जेल में हैं।
पहले ही जारी कर दिया गया था मैसेज
चंडीगढ़ पुलिस की ओर से नए साल के जश्न में सिटी की लेडीज को घर तक छोड़ने की स्पेशल सर्विस का मैसेज सभी को 31 दिसंबर को दिन में 11 बजे ही जारी कर दिया गया था।
इस मैसेज में इस बात का जिक्र था कि सर्विस का लाभ लेने केलिए लेडीज को 100 या 1091 पर कॉल करना होगा। यहीं नहीं सिटी में गर्ल्स सेफ्टी को लेकर स्पेशल 111 लेडीज पुलिस स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी।
सिटी में 31 दिसंबर को गर्ल्स की सेफ्टी को लेकर खास सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। छेड़छाड़ के मामले भी सामने नहीं आए। मुझे खुशी है कि लड़कियों ने बिना किसी टेंशन के नए साल के आगमन का जश्न मनाया।
- निलांबरी विजय जगदले, एसएसपी चंडीगढ़