फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर मंदिरों में बहेगी दूध की गंगा

Thu, 27 Feb 2014 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार महाशिवरात्रि पर वेरका ने डेढ़ लाख अतिरिक्त दूध का उत्पादन किया है। यह उत्पादन आर्डर मिलने के बाद किया है। आम तौर पर हर रोज साढ़े तीन लाख लीटर दूध का उत्पादन होता है।
विज्ञापन


वेरका ने दूध पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की है। अपने कर्मचारियों की छुट्टी भी रद्द कर दी है। अतिरिक्त पांच गाड़ियों की व्यवस्था की गई है।

महाशिवरात्रि पर मंदिरों में दूध का भंडारा और भगवान शिव का दुग्धाभिषेक होगा। वेरका के महाप्रबंधक जेके गुप्ता ने बताया कि लोगों ने पहले ही आर्डर कर दिए हैं। मंदिरों के अलावा कई संस्थाएं भी दूध का आर्डर किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंदिरों और संस्थाओं की मांग के अनुसार बुधवार की आधी रात से ही दूध की आपूर्ति शुरू कर दी गई थी।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें