फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दूध पीना होगा महंगा, वेरका ने 2 रु प्रति लीटर बढ़ाए दाम

Wed, 08 Mar 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दो रुपये महंगा होगा वेरका दूध - फोटो : File Photo
विज्ञापन
वेरका ने अपने सभी प्रकार के दूध में दो रुपये प्रति लीटर (प्रति पाउच एक रुपये) की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। दामों में बढ़ोतरी 8 मार्च से लागू होगी। दूध के दाम में बढ़ोतरी मुख्य तौर पर डेयरी फार्म की लागत मूल्य बढ़ने के कारण की गई है।
विज्ञापन


हालांकि, दूध की पैकिंग के लिए पॉली फिल्म का कुछ पुराना स्टॉक पड़ा है और उस पर पुराना दाम प्रिंट हुआ है। विभिन्न प्रकार का दूध उनमें ही पैक किया जाएगा। उनका स्टॉक समाप्त होने तक उन पर पुराना रिटेल बिक्री मूल्य ही प्रकाशित रहेगा। इसके अलावा अब पाउच पर नई दरों को स्टैंप किया जाएगा।

मिल्कफेड के चेयरमैन अमरजीत ने बताया कि बीते महीनों में पशु खुराक, खुराक सप्लीमेंट्स और डेयरी फार्मिंग के अन्य खर्चों में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है। पशुओं की हेल्थ केयर भी महंगा हो गई है।
विज्ञापन


हमने दूध के खरीद भाव में अच्छी खासी बढ़ोतरी की है, लेकिन दूध के दाम में काफी कम बढ़त की गई है। वेरका अपने उत्पादों की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं करता है और हम लगातार अपने ग्राहकों को उचित दरों पर बेहतरीन गुणवत्ता के उत्पाद प्रदान करना जारी रखेंगे।

उन्होंने बताया कि वेरका हमेशा ही ग्राहकों को बेहतरीन गुणवत्ता के उत्पाद प्रदान करता है। ग्राहकों को बेहतरीन गुणवत्ता के उत्पाद निरंतर प्रदान करने के लिए वेरका हमेशा ही सीधे डेयरी फार्मर्स से दूध की खरीद करता है। बीते सालों में सभी मानकों पर लागत मूल्यों में बढ़त आ गई है और ऐसे में दूध उत्पादन की पूरी प्रक्रिया में होने वाला खर्च बढ़ गया है। वेरका को भी डेयरी फार्मर्स की मदद के लिए दूध खरीद का दाम बढ़ाना पड़ा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें