फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेरका बूथ के कर्मचारी ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17ई स्थित वेरका बूथ में काम करने वाले कर्मचारी ने वहां स्थित सार्वजनिक शौचालय में मफलर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वेरका बूथ संचालक की ओर से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी को सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रमोद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वेरका बूथ के संचालक अशोक ओबरॉय ने बताया कि उसके यहां प्रमोद काम करता है। रोज की तरह शनिवार सुबह भी वह वेरका बूथ पहुंचा था। जब उसने देखा कि कर्मचारी प्रमोद अभी तक नहीं आया तो वह बाथरूम की ओर गया। जहां उसने प्रमोद को बाथरूम में मफलर की मदद से फंदे पर झूलता हुए देखा। इसके बाद उसने तुरंत सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे फंदे सेेे उतारकर सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम केेेे लिए रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें