फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर जल उठा हरियाणा, डेरा समर्थकों ने जमकर मचाया उत्पात

Sat, 26 Aug 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Ram Rahim Verdict
विज्ञापन
LIVE UPDATE
विज्ञापन

- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पूरे मामले की जानकारी दी। साथ ही कहा कि उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी जो शांति को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। 
- पंचकूला में हुए हंगामें में 70 लोग हुए जख्मी। सभी को सेक्टर-6 अस्पताल ले जाया गया। 
- राम रहीम को हेलिकॉप्टर के जरिए पंचकूला से रोहतक ले जाया गया।
- सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंचकूला में हुए हिंसा में अबतक 5 लोगों की मौत। 
- पंचकूला में कर्फ्यू लगाया गया। 
- डेरा समर्थकों ने अमर उजाला के पत्रकार पर किया हमला। बाइक भी फूंकी। 
- पंचकूला में हालात बेकाबू। भीड़ ने पथराव कर पुलिस को पीछे खदेड़ा।
- पंचकूला में गंभीर रूप से 3 लोग हुए जख्मी। सेक्टर-6 अस्पताल ले जाया गया।
- पंचकूला में सैकड़ों गाड़ियों को लगाई गई आग। हंगामें में 3 व्यक्ति जख्मी। 
- फाजिल्का स्टेशन पर फिरोजपुर डिपो की बस फूंकी। फिरोजपुर डिवीजन की 124 ट्रेनें कैंसिल।
- पंचकूला: हैफेड के बाहर गोलियां चलीं, आंसू गैस के गोले छोड़े।
- सेक्टर - 4-5 की डिवाइडिंग के पास शुरू हुआ हंगामा।
- पंजाब के मलोट रेलवे स्टेशन पर आग लगाई। पत्रकारों को बनाया जा रहा है निशाना।  
- पंचकूला सेक्टर-5 में भयंकर लाठीचार्ज की सूचना। पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह ने वीडियो के जरिए की शांति की अपील। 
- पंजाब के बठिंडा, मानसा में कर्फ्यू लगाया गया। 
- डेरा मुखी पर फैसला आने के बाद पंचकूला में जमा लोग हिंसक हो गए हैं। उन्होने पुलिस पर हमला कर दिया है।

साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख पर फैसला आ गया है। गुरमीत राम रहीम को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर पंचकूला में आर्मी पहुंच चुकी है। उधर, पंचकूला में एकत्रित हुई समर्थकों की भीड़ से गंभीर बने हालात को देखते हुए हाईकोर्ट ने सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि कानून तोड़ने वालों को बख्शा न जाए, सख्ती करनी पड़े तो भी पीछे न हटें। जहां मैजिस्ट्रेट पावर इस्तेमाल करने की जरूरत हो वहां इसमें देरी न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2002 में राम रहीम के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया था
डेरा प्रमुख के खिलाफ सीबीआई ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देश पर 2002 में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया था। राम रहीम सिंह द्वारा कथित तौर पर दो साध्वियों के यौन उत्पीड़न को लेकर अनाम चिट्ठियों के सामने आने के बाद अदालत ने यह निर्देश दिया था। डेरा प्रमुख ने इन आरोपों का खंडन किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें