फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टरों में वेंडर्स सब्जियों के दोगुना वसूल रहे दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के निर्देश पर सब्जियों और फलों के दाम निश्चित करने के बावजूद वेंडर्स ने वीरवार को लोगों से दोगुना ज्यादा दाम वसूले। मलोया निवासी सोनू ने बताया कि वेंडरों ने आलू, प्याज 50 रुपये किलो बेचे। बता दें कि पुलिसकर्मी सामने ही खड़े थे।
विज्ञापन

उधर, एस्टेट ऑफिस से जवाब मिला कि मजबूरी है सब्जी तो महंगी मिलेगी। सेक्टर 27, 38, 41, 44, और 61 आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने कहा कि वेंडर्स ने रेट बहुत ज्यादा कर दिए हैं। लोग घर से बाहर नहीं जा सकते। नकदी भी लेने जाने में दिक्कत आ रही है।
सेक्टर-21 के आरडब्ल्यूए प्रेसिडेंट कुलदीप सिंह गिल ने बताया कि वेंडर्स सब्जी देने तो पहुंच गए, लेकिन लोगों के जमावड़े पर किसी प्रकार की रोक नहीं है। ऐसे में खतरा ज्यादा बढ़ सकता है। सब्जी लेने के लिए आने वाले लोगों में किसी प्रकार की कोई दूरी नहीं है। लोगों को खुद समझदारी दिखाने की जरूरत है, लेकिन लोगों ने सब्जी के लिए मारामारी मचाई हुई है।
विज्ञापन

सेक्टर-38 की प्रेसिडेंट नेहा अरोड़ा ने कहा कि एक किलो अदरक और एक पाव हरी मिर्च के लिए वेंडर ने 190 रुपये लिए। उनका कहना है कि यह वेंडर बाहरी है। कभी उनके सेक्टर में दिखाई नहीं दिया। लोकल वेंडर्स लाइसेंस के लिए मारे-मारे घूम रहे हैं और नए लोग व्यापार कर रहे हैं। इस पर रोक लगनी चाहिए।
कई सेक्टरों में सब्जी और फल नहीं मिले
सेक्टर-7, 32, 43 और 49 निवासियों का कहना है कि सेक्टर में सब्जी और फल नहीं मिले। लोग सब्जियों के लिए परेशान हो रहे हैं। दूध की सप्लाई भी नहीं हो रही है। चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम इस भ्रष्टाचार को रोके।
कूड़ा न उठने से लोग परेशान
सेक्टर-45 में कूड़ा उठाने वालों के न पहुंचने से लोगों और ज्यादा परेशान हो रहे हैं। सेक्टर-45 निवासी रजत मल्होत्रा ने बताया कि पिछले 6 दिनों से कोई कूड़ा उठाने नहीं पहुंच रहा। इसका नतीजा यह है कि लोगों ने खुले में कूड़ा फेेंकना शुरू कर दिया है।
कुछ वेडरों ने नहीं उठाया फोन
लोगों का कहना है कि वेंडर्स को फोन करने पर वह फोन नहीं उठा रहे हैं। सेक्टर-61 के निवासियों ने बातचीत में बताया कि वेंडर्स के आने का समय सुबह 11 बजे है। लोग 10 बजे ही लाइन में लग गए, लेकिन वेंडर्स सब्जियां और फल लेकर 12 बजे पहुंचे। फोन करने पर किसी ने फोन नहीं उठाया। यदि वेंडर्स फोन उठा लें तो दो-दो घंटे इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें