फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा में सड़क धंसने से कई जगह फंसी गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। शहर में लगातार 24 घंटे हुई बारिश के चलते मनीमाजरा में सड़क धंसने से कई जगह गाड़ियां फंस गईं। क्रेन और जेसीबी का सहारा लेकर गाड़ियों को निकालना पड़ा। पीपलीवाला टाउन की मुख्य सड़क धंस जाने से राहगीरों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। पाइपलाइन डालने के लिए खुदाई होने के कारण बार-बार सड़कें धंस रही हैं और गाड़ियां फंस रही हैं। इसके अलावा मनीमाजरा के ऐतिहासिक किले की बाहरी दीवार और मौलीजागरां गांव के श्मशान घाट की दीवार भी गिर गई। हाउसिंग बोर्ड चौराहे के पास बरसात का पानी भर जाने से वहां से निकलने वाले सभी राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मौली गांव के घरों में भरा बरसाती नाले के पानी
मौली गांव के पीछे से बहने वाले बरसाती नाले का पानी घरों में घुस गया। इसके चलते एक दर्जन घरों के फ्रिज, बेड व अन्य काफी समान को नुकसान पहुंचा है। नाले के साथ वाले घरों में पानी घुसने के बाद डिप्टी मेयर हरजीत सिंह ने इस इलाके का दौरा किया। वहीं गांव के पूर्व सरपंच ठाकुर करतार सिंह का कहना है कि हर बार बरसात में गांव के घरों में बरसाती नाले का पानी घुस जाता है। प्रशासन को बार-बार कहने के बावजूद भी इस नाले को पक्का नहीं किया गया है जिसका खामियाजा हर बार गांव वासियों को भुगतना पड़ता है। उन्होंने बताया कि मौली गांव में शनिवार रात को एक मरी हुई गाय गली में पड़ी रही। इसकी बदबू गांव में फैलने से लोग काफी परेशान रहे। हेल्पलाइन पर फोन करने के बाद भी रविवार रात तक कोई गाय को उठाने नहीं आया था।

किशनगढ़ में दो मकान गिरने की कगार पर
किशनगढ़ गांव में बरसात के चलते दो मकान गिरने की कगार पर हैं। लोगों ने बताया कि इन दोनों मकानों के पीछे गली की 1 सप्ताह पहले सीवरेज लाइन ठीक करने के लिए खुदाई की गई थी। इसको अभी तक भरा नहीं गया है। बरसात में मिट्टी बह जाने से वहां बहुत बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। मकान नंबर 170 और 173 पीछे की तरफ झुक गए हैं और कभी भी गिर सकते हैं। लोगों ने कहा कि एसडीओ और एक्सईएन को बताने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें