फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वाहन चोर गिरफ्तार, सात चोरी की एक्टिवा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में रविवार को एक और शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की सात एक्टिवा बरामद की गई हैं। बरामद सभी वाहन चंडीगढ़ के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए थे।
विज्ञापन




सेक्टर-34 इंस्पेक्टर शादीलाल ने बताया कि धनास कॉलोनी निवासी 43 वर्षीय लवकुश उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-34 थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।



पुलिस के अनुसार सेक्टर-45ए निवासी सुनील कुमार ने शिकायत दी थी कि 21 अक्टूबर 2025 को उनकी एक्टिवा घर के बाहर से चोरी हो गई थी। जांच के दौरान 26 जून 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर शिकायतकर्ता की एक्टिवा बरामद कर ली गई।
विज्ञापन




पूछताछ में आरोपी ने सेक्टर-34, सेक्टर-46, सेक्टर-27, आईटी पार्क और मलोया क्षेत्र से छह अन्य एक्टिवा चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड लेकर आरोपी की निशानदेही पर छह और चोरी की एक्टिवा बरामद की गईं।



पुलिस ने कुल सात चोरी की एक्टिवा बरामद की हैं, जिनमें सेक्टर-34, आईटी पार्क, सेक्टर-27 और मलोया क्षेत्र से चोरी किए गए वाहन शामिल हैं। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य वाहन चोरी की वारदातों में उसकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें