फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फ्लाइट में नहीं दिया शाकाहारी खाना, एयर इंडिया पर आठ हजार हर्जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। फ्लाइट में सफर के दौरान शाकाहारी खाना न मिलने पर एक यात्री ने एयरलाइन के खिलाफ जिला उपभोक्ता आयोग में याचिका दायर कर दिया। उपभोक्ता आयोग ने भी यात्री की शिकायत को सही ठहराते हुए एयरलाइन को आठ हजार रुपये हर्जाना भरने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने सेक्टर-49 के रहने वाले करण सिंगला की शिकायत पर एयर इंडिया एयरलाइन के खिलाफ ये फैसला सुनाया है। सिंगला अपने परिवार के साथ एयर इंडिया में सफर कर रहे थे। इस दौरान उन्हें और उनकी पत्नी को एयरलाइन स्टाफ ने शाकाहारी खाना देने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


सिंगला ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने अप्रैल 2023 को एयर इंडिया एयरलाइन में नई दिल्ली से राजकोट के लिए चार रिटर्न टिकट बुक करवाई थी। वे अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सफर कर रहे थे। उनकी टिकट में खाना शामिल था। शाम करीब 4.55 बजे नई दिल्ली से उड़ान रवाना हुई और शाम 7.20 बजे उन्हें राजकोट पहुंचना था। रास्ते में उन्होंने स्टाफ से खाना मांगा तो उन्हें चार की बजाय केवल दो लोगों का ही खाना दिया गया। स्टाफ ने जवाब दिया कि उनके पास खाना खत्म हो गया है। ऐसे में उन्हें केवल सलाद ही मिल सकता है या फिर वे मांसाहारी मील ले सकते हैं। उन्होंने स्टाफ से कहा कि वे उन्हें और उनकी पत्नी के लिए राजकोट एयरपोर्ट पर खाने का इंतजाम कर दें। पहले तो स्टाफ ने कह दिया कि उन्हें एयरपोर्ट पर खाना मिल जाएगा, लेकिन बाद में उन्हें एयरपोर्ट पहुंचने पर भी खाने को कुछ नहीं दिया गया। सिंगला ने एयरलाइन अथारिटी को ईमेल के जरिए शिकायत दी और हर्जाने की मांग की। लेकिन एयरलाइन ने उनकी शिकायत को नजरअंदाज कर दिया। ऐसे में उन्होंने एयरलाइन के खिलाफ उपभोक्ता आयोग में केस दायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें