फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सरकारी स्कूलों के परिणाम पिछले सत्र से बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के सरकारी स्कूलों ने बोर्ड परीक्षा के नतीजों में पिछले सत्र के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। पिछले सत्र में 10वीं का पास प्रतिशत 70.43 था, जो इस बार 78.73 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

12वीं का पिछले सत्र का परिणाम 82.15 प्रतिशत था, जो सत्र 2023-24 में 88.69 प्रतिशत रहा है। सत्र 2023-24 में पिछले साल के मुकाबले 12वीं में पांच गुना अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए। सत्र 2023-24 में 94 स्कूलों में 10023 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें से 7891 पास हुए। 12वीं में 42 स्कूलों के 11839 में से 10501 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। 10वीं में 64 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत व उससे अधिक अंक प्राप्त किए और छह स्कूलों का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। पिछले सत्र में 12वीं के 80 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे। सत्र 2023-24 में 12वीं में 371 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए।

10वीं में जीएमएसएसएस-35 के अनूप सैनी ने 98.4 प्रतिशत अंक के साथ सरकारी स्कूलों में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, जीएमएसएसएस-16 की भूमि और जीएमएसएसएस-एमएचसी मनीमाजरा के उमर अनीस ने 97.6 प्रतिशत प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर जीएमएसएसएस-एमएचसी मनीमाजरा के सुशांत पुनिया, जीएमएसएसएस-रायपुरकलां की गरिमा सैनी और जीएमएचएस-41 की संजना जोशी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। 12वीं मेडिकल संकाय में जीएमएसएसएस-16 की छात्रा हरनूर कौर ने 97.2 प्रतिशत, नॉन मेडिकल में जीएमएसएसएस-35 के प्रणव बंसल ने 96.4 प्रतिशत, कॉमर्स में जीएमएसएसएस-32 के रितिश सर्पाल ने 97 प्रतिशत और आर्ट्स में जीएमएसएसएस-16 के अनमोल ने 97.4 प्रतिशत और स्किल कोर्स में जीएमएसएसएस-8 की निधि ने 97 प्रतिशत प्राप्त कर टॉप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें