फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बाढ़ और बारिश से सब्जियां हुईं महंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लगातार बारिश और पंजाब में आई बाढ़ से सब्जियां महंगी हो गई हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश और पंजाब में बाढ़ से फसलें ख्रराब होने के कारण हरी मटर, फूलगोभी, टमाटर और अन्य सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन

शहर की होलसेल मंडियों में हरी मटर की कीमत 150 से 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, जबकि खुदरा बाजारों में यह और भी महंगी बिक रही है। फूलगोभी जो सामान्य दिनों में 25-30 रुपये प्रति किलो मिलती थी, अब 40-50 रुपये प्रति किलो बिक रही है। अरिहंत वेजिटेबल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश से सब्जियों की आपूर्ति बाधित होने से बाजार में कमी आ गई है। इस कमी को पूरा करने के लिए राजस्थान और अन्य दूरदराज के राज्यों से सब्जियां मंगानी पड़ रही हैं, जिससे ट्रांसपोर्टेशन लागत काफी बढ़ गई है।
पंजाब की बाढ़ से बुवाई प्रभावित
प्रधान रतन कुमार जैन ने बताया कि पंजाब में आई बाढ़ का असर अभी खत्म नहीं हुआ है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव आने वाले दो महीनों में देखने को मिलेगा। सामान्य तौर पर इसी मौसम में पंजाब में मटर, गाजर और आलू की बुवाई होती है। इसकी फसल करीब दो महीने बाद मंडियों में आने लगती है लेकिन इस बार बाढ़ ने सब कुछ बर्बाद कर दिया है। जानकारों का मानना है कि जब तक हिमाचल प्रदेश से सब्जियों की आपूर्ति सामान्य नहीं होती और पंजाब से नई फसल मंडियों में नहीं आती, तब तक सब्जियों की कीमतें ऊंची बनी रहेंगी।
विज्ञापन

टमाटर और अन्य सब्जियां भी महंगी
सब्जियों की बढ़ती कीमत केवल मटर और गोभी तक सीमित नहीं है। होलसेल मार्केट में 35-40 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर खुदरा बाजार में 80 रुपये तक पहुंच गया है। एक महीने पहले 40 रुपये किलो बिकने वाली भिंडी और परवल अब 70 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं, जबकि बैगन की कीमत भी 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें