फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कौम को तोड़ने की कोशिश का देंगे मुंहतोड़ जवाब'

Sat, 19 Jul 2014 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की अलग एसजीपीसी बनाने के विरोध में शुक्रवार को गुरुद्वारा नाडा साहिब में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों और समर्थकों की बैठक हुई।
विज्ञापन


बैठक में सुच्चा सिंह लंगहा ने कहा कि अलग एसजीपीसी बनाने का सिख पुरजोर विरोध करेंगे। कौम को बांटने की कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा और हरियाणा सरकार को इस फैसले को वापस लेना होगा।

बैठक में वीर सिंह लफोके ने कहा कि कांग्रेस पहले भी सिखों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप करती रही है। इसका खामियाजा भी पार्टी को भुगतना पड़ा है। अगर इस बार भी फैसला वापस नहीं लिया गया तो पंजाब के सिखों का संघर्ष और तेज होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एसजीपीसी एक्ट साइन करते वक्त पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश (तत्कालीन पंजाब) में एक ही एसजीपीसी थी और सभी गुरुद्वारे अभी तक अमृतसर अकाल तख्त का फरमान मानते रहे हैं।

हरियाणा में अलग कमेटी बनाने के साथ ही फरमान को नहीं मानने की बात बर्दाश्त करने लायक नहीं है। हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री के इशारे पर कौम को तोड़ने की कोशिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

वीर सिंह लफोके ने कहा कि जो लोग हरियाणा में अलग एसजीपीसी बनाने का समर्थन कर रहे हैं, पहले हुए चुनाव में उनकी जमानत तक जब्त हो चुकी है।

ऐसे में हारने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री की शह पर राजनीतिक स्वार्थ को सिद्ध करना भारी पड़ सकता है। बैठक में सभी ने सिखों से अपील की कि वह एकजुट होकर कौम के लिए संघर्ष को तैयार रहें।

बैठक में बताया गया कि शनिवार को इसी बात को लेकर चंडीगढ़ में सीएम प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में एक बैठक होगी। इसमें आगे की रणनीति पर विस्तृत चर्चा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बैठक में अमनजोत कौर रामूवालिया, बीबी सतवंत कौर, अमरजीत सिंह चावला, पंचकूला एसपीजीसी की प्रधान कुलदीप कौर सहित कई लोग और समर्थक मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें