फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई के 70 प्रतिशत नमूनों में यूके का पाया गया वेरिएंट, 60 नमूनों में चंडीगढ़ के ज्यादातर मरीज शामिल

Thu, 15 Apr 2021 10:32 PM IST
सुशील कुमार कुमार माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़

सार

पीजीआई से नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल नई दिल्ली में भेजे गए जांच के 70 प्रतिशत नमूनों में यूके वेरिएंट पाया गया है। इसके अलावा 20 प्रतिशत नमूनों में कोरोना के 681 एच म्यूटेशन पाया गया है।
विज्ञापन
कोरोना का नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीजीआई से नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल नई दिल्ली में भेजे गए जांच के 70 प्रतिशत नमूनों में यूके वेरिएंट पाया गया है। इसके अलावा 20 प्रतिशत नमूनों में कोरोना के 681 एच म्यूटेशन पाया गया है। चिंता की बात यह है कि भेजे गए 60 नमूनों में चंडीगढ़ के ज्यादातर मरीज शामिल हैं। 
विज्ञापन


इसे लेकर पीजीआई प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की चिंता काफी बढ़ गई है। पीजीआई निदेशक प्रोफेसर जगतराम ने बताया कि मार्च में ही पीजीआई के वायरोलॉजी विभाग से कोरोना के 60 मरीजों के नमूने एनसीडीसी में भेजे गए थे। जिसकी रिपोर्ट वीरवार की शाम को प्राप्त हुई। 

प्रोफेसर जगतराम ने बताया कि पंजाब के साथ ही अब चंडीगढ़ में भी नए वेरिएंट के मिलने से यहां भी संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ गया है। स्थिति इसलिए भी बेहद गंभीर हो गई है क्योंकि कोरोना का यह नया रूप बेहद खतरनाक और तीव्र गति से बढ़ने वाला घातक संक्रमण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें