फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में वैट के खिलाफ रेजिडेट्स ने खोला मोर्चा

Mon, 14 Dec 2015 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फासवेक की बैठक में प्रशासन की ओर से पेट्रोल और खाने पीने की वस्तुओं में बढ़ाए गए वैट के खिलाफ रेजिडेंट्स ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


साथ ही शहर की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों ने कहा, अगर प्रशासन ने जल्द यह फैसला वापस नहीं लेता है तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

फासवेक अध्यक्ष बलजिंदर सिंह बिट्टू ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल सलाहकार विजय देव से मिलेगा।

फासवेक के प्रवक्ता हितेश पुरी ने कहा कि प्रशासन ने जीरी और चावल पर अलग-अलग टैक्स लगा कर सिर्फ महंगाई को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन अभी सिर्फ कागजों में ही है।
विज्ञापन


इसके पहले लोगों पर महंगाई का बोझ डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब में जिन वस्तुओं पर वैट कम है या फिर वहां पर वैट नहीं है, प्रशासन को भी शहर में उन वस्तुओं से वैट हटाना चाहिए।
विज्ञापन


बैठक में फासवेक के पूर्व चेयरमैन पीसी सांघी ने कहा कि राइट टू सर्विस एक्ट लागू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे हर काम की समय सीमा तय होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें