रॉक गार्डन में जल्द ही पद्मश्री नेकचंद म्यूजियम
बनाया जाएगा। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से प्रपोजल तैयार कर लिया गया
है। चार महीने में इस पर काम शुरू हो जाएगा।
रॉक गार्डन सोसायटी
की ओर से नेकचंद म्यूजियम बनाने केलिए पहल की गई। इस पर चंडीगढ़ प्रशासन ने
सहमति दे दी है। इसमें शहर आने वाले पर्यटकों को जल्द ही नेकचंद की
साइकिल, घड़ी सहित अन्य चीजें देखने को मिलेंगी।
इस बारे में
चंडीगढ़ प्रशासन के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया कि चार महीने में इस
म्यूजियम का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही रॉक गार्डन को
आने और जाने के लिए अलग रास्ते भी बनाए जाएंगे।