सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में शनिवार को चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी और पंजाबी फोक डांस अकादमी की ओर से बैसाखी - 2016 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पंजाबी लोकगीत की प्रस्तुति देकर कलाकारों ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान कलाकारों ने भंगड़ा, गिद्दा सहित अन्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उद्घघाटन जीएमएसएसएस- 16 की प्रिंसिपल अनुजीत कौर ने किया।