फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कुत्तों' पर नगर निगम ने लिया बड़ा फैसला

Wed, 01 Apr 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब शहरवासी दूर से ही पहचान कर सकेंगे कि किस कुत्ते को एंटी रैबीज के टीके लगे हैं और किसे नहीं। नगर निगम की बैठक में मंगलवार को निर्णय लिया गया कि लावारिस कुत्तों को टीके लगाने और नसबंदी करने के बाद पट्टा पहनाया जाएगा, ताकि दूर से ही पहचान हो सके। अब तक ऐसे कुत्तों का सिर्फ एक तरफ का कान काटा जाता था।
विज्ञापन


कमिश्नर विवेक प्रताप सिंह ने सदन में यह भी बताया कि छह अप्रैल से नसबंदी का काम शुरू हो जाएगा और हर माह 450 कुत्तों की नसबंदी की जाएगी। मालूम हो कि इस समय शहर में 10 हजार कुत्ते हैं और एक साल से नसबंदी बंद है।

कुत्तों के मुद्दे पर सांसद मेरे पास हों: मेयर
मेयर पूनम शर्मा ने तो यहां तक कह दिया कि सांसद किरण खेर के दिल में कोई करुणा नहीं है। जिन बच्चों को कुत्ते ने काटा है, उन्हें मुआवजा देने की बात तो दूर, उनका हालचाल तक नहीं पूछा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और शहर की सांसद किरण खेर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि  ‘मैं इधर जाऊं या उधर जाऊं, बड़ी मुश्किल में हूं, शहर के बच्चों के लिए किधर जाऊं? खुदा करे कि कयामत हो, कुत्तों के मुद्दे पर सांसद मेरे पास हों’।
विज्ञापन


उन्होंने सदन में स्पष्ट किया कि वह शहर को कुत्तों से मुक्ति दिलवाने के लिए अपनी संस्था के माध्यम से मेनका गांधी के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगी, क्योंकि मेनका गांधी की पीएफए संस्था नहीं चाहती कि शहर को कुत्तों से मुक्ति मिले।

तीन घंटे तक भाजपा पार्षदों व मेयर में बहस होती रही
लावारिस कुत्तों पर सदन में तीन घंटे तक भाजपा पार्षदों व मेयर में बहस होती रही और जमकर राजनीति भी हुई। भाजपा पार्षद अरुण सूद ने कहा कि यह निगम की कमजोरी है कि अब तक शहर में कुत्तों की नसबंदी का काम शुरू नहीं हुआ है।

मेयर एनिमल बर्थ कंट्रोल (डॉग) रूल्स में बदलाव के लिए केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से मिलना चाहती है, जबकि यह एक्ट लोकसभा में बना है। इस मुद्दे पर कांग्रेस सिर्फ राजनीति कर रही है। वह काफी अच्छा ड्रामा कर लेती हैं और सांसद किरण खेर फिल्म कलाकार भी हैं। वह उनके पास जाएं तो किरण खेर फिल्मों में कोई रोल भी दिलवा देंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें