फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: 18 से 44 साल के लोगों को शुक्रवार से लगेगी वैक्सीन, दोपहर 3 बजे के बाद करें आवेदन 

Thu, 13 May 2021 12:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ यूटी प्रशासन को बुधवार को कोरोना वैक्सीन की 32210 हजार खुराक मिल गई हैं। टीकाकरण को तेज करने के लिए प्रशासन ने फैसला लिया है कि शहर के स्कूलों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे, ताकि वहां युवा जाकर वैक्सीन लगवा सकें।
 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में शुक्रवार से होगा टीकाकरण - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में 18 से 45 वर्ष के लोगों को टीका लगाने का अभियान शुक्रवार 14 मई से शुरू होगा। प्रशासन ने सभी युवाओं से आग्रह किया है कि वह रजिस्ट्रेशन कराने के लिए गुरुवार दोपहर 3 बजे के बाद आवेदन करना शुरू करें।

विज्ञापन


चंडीगढ़ यूटी प्रशासन को बुधवार को कोरोना वैक्सीन की 32210 हजार खुराक मिल गई हैं। टीकाकरण को तेज करने के लिए प्रशासन ने फैसला लिया है कि शहर के स्कूलों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे, ताकि वहां युवा जाकर वैक्सीन लगवा सकें।


यूटी प्रशासन ने कहा है कि 18 से 45 साल के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर स्लॉट बुक करना पड़ेगा। इस उम्र के लोगों में वॉक-इन-वैक्सीनेशन की सुविधा नहीं होगी। यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने कहा कि फिलहाल जो वैक्सीन सेंटर प्रशासन की ओर से बनाए गए हैं, उनके अलावा कुछ स्कूलों में भी इस ग्रुप के लिए नए वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाएंगे। जल्द ही इन जगहों के बारे में जानकारी प्रशासन की ओर से दी जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कई चरणों में युवाओं को वैक्सीन लगाई जाएगी, ताकि एक समय पर ज्यादा भीड़ एकत्रित न हो। बता दें कि अभी तक वैक्सीन न मिलने की वजह से 18 से 45 साल के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान रुका हुआ था। चंडीगढ़ प्रशासन ने बीते दिनों एक लाख वैक्सीन की खुराक का कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट को आर्डर दिया था। 

केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद अस्पताल भी अब सीधे वैक्सीन निर्माता कंपनियों से वैक्सीन खरीद सकते हैं। शहर के चैतन्य अस्पताल ने सीरम इंस्टीट्यूट से करीब 12000 वैक्सीन खरीदे हैं। चैतन्य अस्पताल के ऑर्डर को वैक्सीन निर्माता कंपनी ने स्वीकार भी कर लिया है। प्रशासन ने कहा है कि अस्पताल के पास जैसे ही वैक्सीन पहुंचेगी, वह पैसे लेकर टीका लगाने का अभियान शुरू कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें