फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण को मिली रफ्तार, अब हर दिन 5 हजार से ज्यादा लोगों को लग रहा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। टीकाकरण अभियान में शहर में प्रतिदिन 5 से 6 हजार लोगों को टीका लगाया जा रहा है। यह संख्या और बढ़ेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि टीके की खुराक उपलब्ध है। इसे खत्म होने के डर से चिंतित होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

वहीं, 21 जून से लाभार्थियों की अलग-अलग श्रेणी को समाप्त कर एक सामान्य श्रेणी में टीकाकरण शुरू किया जाना है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग का कहना है कि प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद 21 जून से सभी स्लॉट में अलग-अलग बुकिंग की बजाय एक स्लॉट तैयार कर लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद 18 से 44 साल के लाभार्थी तेजी से लाभान्वित होंगे।
रोकना पड़ा था टीकाकरण
अभियान के अंतर्गत 18 से 44 साल के लाभार्थियों के लिए टीके की खुराक कम पड़ने पर उनके सत्र को 3 से 4 दिन के लिए रोकना पड़ा था। इसके बाद प्रशासन की अनुमति से उन्हें 45 साल वाले स्टॉक से टीका लेकर खुराक देनी शुरू की गई। वहीं, सरकार से भी टीके की आपूर्ति हो जाने से परेशानी दूर हो चुकी है।
विज्ञापन

टीकाकरण में ऐसे आई रफ्तार
दिन टीकाकरण
16 जून 6178
15 जून 6864
14 जून 6775
13 जून 3840
12 जून 5518
11 जून 5640
10 जून 2069
कोट-
टीकाकरण अभियान में प्रतिदिन 5000 से ज्यादा लाभार्थियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसे स्वास्थ्य विभाग पूरा भी कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि जल्द से जल्द शहर की चिह्नित जनता को टीका लगाकर सुरक्षित कर दिया जाए ताकि उन पर संक्रमण का खतरा न मंडराए।
विज्ञापन

-डॉ. अमनदीप कंग, निदेशक स्वास्थ्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें