फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल में खाली बची सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के 11 सरकारी और निजी कॉलेजों में सेंट्रलाइज्ड कोर्स के तहत यूजी दाखिले में मैनेजमेंट, कॉमर्स और कंप्यूटर के कोर्स की सीटें लगभग भर चुकी हैं। विद्यार्थियों के लिए खुशी की बात यह है कि कई कॉलेजों में बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल में सीटें खाली हैं। इसको लेकर अब कॉलेज अपने स्तर पर ही दाखिले के लिए आवेदन मांगेंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को नियमित कॉलेज वेबसाइट चेक करनी होगी। वहीं सेंट्रलाइज्ड कोर्स की रिजवर्ड कैटेगरी में भी एक-दो सीटें खाली हैं उसे लेकर भी कॉलेज अपने स्तर पर दाखिला प्रक्रिया करेगा। इन्हें लेकर वेबसाइट पर कॉलेजों की ओर से एक-दो दिन में नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

जीसीजी-42 और पीजीजीसी-11 ने वेबसाइट पर जारी की सूची
पीजीजीसीजी-42 और पीजीजीसी-11 की ओर से वीरवार शाम तक वेबसाइट पर खाली सीटों की सूची जारी कर दी गई है। तीसरी काउंसलिंग कॉलेज स्तर पर की गई थी, उसमें खाली बची सीटों पर कॉलेज अपने स्तर पर दाखिला प्रक्रिया करवाएगा। पीजीजीसी-11 ने वेबसाइट पर नोटिस जारी कर बीएससी नॉन-मेडिकल के लिए 2 सितंबर तक नए आवेदन मांगे हैं। विद्यार्थियों को को नॉन-सेंट्रलाइज्ड कोर्सेस के अंतर्गत dhe.chd.gov.in पर आवेदन करना होगा।
एसडी कॉलेज में बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल में 50-50 सीटें खाली
एसडी कॉलेज और एमसीएम डीएवी कॉलेज में बीकॉम, बीबीए के साथ बीसीए की सीटें भी लगभग फुल हो चुकी हैं। एक-दो रिजवर्ड कैटेगरी में सीट खाली हैं, उस पर कॉलेज स्तर पर ही दाखिला करवाया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों को उनकी ओर से दी गए मोबाइल नंबर पर फोन कर सूचित किया जाएगा। एसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय ने बताया कि बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल में 50-50 सीटें खाली ैहैं। अभी छात्र नीट और पीयू में दाखिले का इंतजार कर रहे हैं इसलिए साइंस के कोर्स में सीट खाली बची है। इन पर कॉलेज स्तर पर ही दाखिला करवाया जाएगा। वहीं नॉन सेंट्रलाइज्ड कोर्स में बीवॉक लॉजिस्टिक, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, क्लिनिकल डायग्नोस्टिक एंड टैक्नीक्स के हर कोर्स में 20-20 सीटें खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें