फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: RTA की वेबसाइट पर वैकेंट नंबर आप विधायक की फार्च्यूनर पर दिखा, जानें क्या है पूरा मामला

Sat, 13 Aug 2022 12:47 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पीबी02-ईएच-0039 नंबर गुरुवार तक साइट पर वैकेंट था। चूंकि गुरुवार को फैंसी नंबरों की बोली लगाने का अंतिम दिन था तो हो सकता है कि 11 अगस्त को फैंसी नंबरों की हुई नीलीमी में यह नंबर विधायक टौंग को मिल गया हो।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की साइट पर वाहनों की लेटेस्ट सीरीज पीबी-02ईएच-0039 नंबर गुरुवार तक खाली था। उसे किसी को अलॉट नहीं किया गया था लेकिन शुक्रवार को रखड़ पुनिया के मौके पर बाबा बकाला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे बाबा बकाला से आप विधायक दलबीर सिंह टौंग की फार्च्यूनर पर यह नंबर दिखा। तो वहीं दूसरी तरफ रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के सचिव अर्शदीप सिंह लुबाना ने कल तक किसी को जारी नहीं किए जाने की बात कही।

विज्ञापन


बाबा बकाला से विधायक दलबीर सिंह टौंग ने हाल ही में फार्च्यूनर कार खरीदी है। शुक्रवार को जब वह कार्यक्रम में पहुंचे तो उस पर फैंसी नंबर लगा हुआ था। गौरतलब है कि ट्रांसपोर्ट विभाग फैंसी नंबरों की बोली लगा कर अलॉट करता है। इससे सरकार को राजस्व मिलता है। टौंग ने दावा किया कि वह अपनी गाड़ी का टैक्स भर चुके हैं। हालांकि कार पर लगे फैंसी नंबर के संबंध में उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। 

वहीं दूसरी तरफ रिजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी सचिव अर्शदीप सिंह लुबाना ने कहा कि फैंसी नंबरों को हमेशा बोली लगा कर अलॉट किया जाता था। पीबी02-ईएच-0039 नंबर गुरुवार तक साइट पर वैकेंट था। चूंकि गुरुवार को फैंसी नंबरों की बोली लगाने का अंतिम दिन था तो हो सकता है कि 11 अगस्त को फैंसी नंबरों की हुई नीलीमी में यह नंबर विधायक टौंग को मिल गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें