17 एडीवीटी फोटो आल एडिशंस (वी-मार्क)
नई दिल्ली (वि)। देश की अग्रणी वायर और केबल निर्माण कंपनी वी-मार्क इंडिया लिमिटेड ने कारोबार का विस्तार करते हुए गत दिनों थाईलैंड में आयोजित एक समारोह में अपने घरेलू इलेक्ट्रिकल उत्पादों की रेंज लॉन्च की। इनमें विशेष रूप से नई पीढ़ी के वायर सेगमेंट एवं सीलिंग और वॉल माउंटेड पंखों की शृंखला शामिल हैं। कंपनी के संस्थापक और मैनेजिंग डायरेक्टर विकास गर्ग ने कहा कि वी-मार्क आधुनिक तकनीक और उच्च स्तरीय तकनीकी रूप से उन्नत उत्पादों के साथ भारतीय बाजार में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वी-मार्क ने न केवल भारत में मजबूत उपस्थिति दर्ज की है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ग्राहक बनाए हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कंपनी ने 904 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया है। कार्यकारी निदेशक दीपक टिकले ने कहा कि कंपनी मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और साउथ ईस्ट एशिया में अपने कारोबार का विस्तार करेगी। समारोह में देश भर से 150 से अधिक डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स पहुंचे।