फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी चैनल पर हर्षिता गौड़ मांगेगी ‘साड्डा हक’

Fri, 22 Nov 2013 10:45 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब चैनल वी लेकर आ रहा है महिलाओं पर केंद्रित धारावाहिक ‘साड्डा हक’। इसमें दिखाई जाएगी एक लड़की के साहस की कहानी।
विज्ञापन


इस शो के प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ के होटल जेडब्लू मैरिएट पहुंची लीड एक्टर हर्षिता गौड़ ने कहा कि वह इस शो मे वह संयुक्ता की भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने बताया कि यह कहानी मुंबई के एक इंजीनियरिंग कालेज की है जिसमें लड़कों का दबदबा है। लड़कियां यहां कम हैं। उन्होंने कहा कि समाज में स्त्री को समानता देने की बातें सतही तौर पर ही होती हैं।

उन्होंने बताया कि सीरियल में इंजीनियरिंग कालेज में संयुक्ता के दाखिले के दौरान यही बात सामने आती हैं। वे कदम-कदम पर संघर्ष करती हैं। संयुक्ता के लिए यही चुनौती घर में भी है। उसका परिवार दकियानूसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्ता का आत्मविश्वास उसे इस चुनौती से बाहर निकालता है। वह शो में अपने हक की लड़ाई लड़ती दिखेगी। हर्षिता ने कहा कि यह शो सोमवार से शुक्रवार को रोजाना शाम साढ़े छह बजे प्रसारित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें