चंडीगढ़। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए यूटीसीए की सीनियर टीम मनन वोहरा की कप्तानी में शुक्रवार को चंडीगढ़ से चेन्नई के लिए रवाना हुई। रवाना होने से पहले पूरी टीम सेक्टर-16 स्थित क्रिकेेट स्टेडियम पहुंची। यहां पर यूटीसीए के प्रधान संजय टंडन ने टीम के खिलाड़ियों से भेंट करके उन्हें टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन देने लिए कहा। टंडन ने कोविड-19 में अनलॉक के बाद होने वाले पहले टूर्नामेंट के लिए टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों को बधाई दी। वीरवार को यूटीसीए ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाली सीनियर टीम की घोषणा की थी।