फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन के लिए यूटीसीए की चार खिलाड़ियों का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) ऑक्शन के लिए यूटीसीए की चार महिला खिलाड़ियों का नाम लिस्ट में शामिल किया गया है। इन चारों क्रिकेट खिलाड़ियों का बेस प्राइज अलग-अलग रखा गया। डब्ल्यूपीएल की ऑक्शन 27 नवंबर को दिल्ली में होगी। यूटीसीए की तेज गेंदबाज व ऑलराउंडर नंदिनी शर्मा का बेस प्राइज 10 लाख रुपये रखा गया है। यूटीसीए की सीनियर महिला टीम की कप्तान व ऑलराउंडर काशवी गौतम का नाम भी शामिल है। उनका बेस प्राइज 30 लाख रुपये रखा गया है।
विज्ञापन

यूटीसीए टीम की सलामी बल्लेबाज मोनिका पांडे का भी महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में शॉट लिस्ट किया गया है उनका बेस प्राइज 10 लाख रुपये है। पंजाब को छोड़कर यूटीसीए की तरफ से खेलने वाली विकेटकीपर बल्लेबाज तानिया भाटिया का नाम भी ऑक्शन लिस्ट में शामिल है। उनका बेस प्राइज 30 लाख रुपये रखा गया है। ऑक्शन में भारत व विदेशों की कुल 277 महिला क्रिकेटरों के नाम शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें