फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: यूटीसीए गर्ल्स टीम ने अंडर-15 वनडे ट्रॉफी मुकाबले में 46 रनों से मिली जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटीसीए की अंडर -15 गर्ल्स टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए गर्ल्स अंडर-15 वनडे ट्रॉफी मुकाबले में पांडिचेरी को 46 रनों से शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला शुक्रवार को इंदौर में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ ने 35 ओवरों में 9 विकेट पर 165 रन बनाए। टीम की पारी को मजबूती देने में रिया कुमारी (51 गेंदों में 30 रन) और किरतजोत कौर (44 गेंदों में 32 रन) की अहम भूमिका रही। इसके अलावा रिया यादव ने 25 रनों का उपयोगी योगदान दिया।
विज्ञापन


पांडिचेरी की ओर से गेंदबाजी में हंसिका (3/24) सबसे सफल रहीं, जबकि शशिनी (2/21) और कप्तान अंजुम (2/24) ने भी दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पांडिचेरी की टीम कोई ठोस साझेदारी नहीं बना सकी और पूरी टीम 30.1 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई। चंडीगढ़ की गेंदबाजी बेहद प्रभावशाली रही। गेंदबाजी में दीक्षा फाल्सवाल (4/27) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए। कप्तान हितांशी और सिया चौधरी ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत को सुनिश्चित की। पांडिचेरी की ओर से दीपास्री (19 रन) सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। यूटीसीए की दीक्षा को बेहतर गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें