- बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए इन खिलाड़ियों को भविष्य निखरेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। शहर के सामान्य खिलाड़ियों के साथ-साथ अब विशेष खिलाड़ी भी यूटी प्रशासन के खेल विभाग के सेंटरों पर अभ्यास करेंगे। पहली बार विभाग की ओर से इन खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने के लिए कोचों की भी नियुक्ति की गई है। ये कोच विशेष खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों का अभ्यास कराएंगे।
विशेष खिलाड़ी शहर के विभिन्न इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करते है। जिन बच्चों की किसी खेल में रुचि होती है उन्हें कोचों से प्रशिक्षण दिलाया जाता है। इन इंस्टीट्यूट में खेलों से संबंधित नाममात्र का इंफ्रास्ट्रक्चर होता है। विशेष बच्चों को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए बेहतर सुविधाओं से लैस खेल सेंटरों की जरूरत होती है। इन इंस्टीट्यूट की ओर से कई बार प्रशासन के खेल विभाग की ओर से उनके खेल सेंटरों पर ट्रेनिंग देने की अर्जी भी दी गई थी। इसके बाद खेल विभाग ने इन खिलाड़ियों को कोचिंग देने के लिए नए सिरे से तैयारी की। खेल सेंटरों पर ट्रेनिंग की सुविधा शुरू की और कोच भी नियुक्त किए।
ये कोच देंगे ट्रेंनिंग
विशेष खिलाड़ियों को जूडो के खेल की ट्रेनिंग स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-34 में दी जाएगी। स्केटिंग के लिए सेक्टर-10 स्थित स्केटिंग रिंक में ट्रेनिंग के लिए कोच सपना राणा को नियुक्त किया गया है। पावर लिफ्टिंग की ट्रेनिंग स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-42 में दी जाएगी। सेक्टर-23 के ऑल वेदर स्वीमिंग पूल में ट्रेंनिंग के लिए कोच प्रदीप शर्मा को नियुक्त किया गया है। एथलेटिक्स की ट्रेनिंग स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-7 में मिलेगी। इसी सेंटर पर बैडमिंटन की कोचिंग के लिए कोच प्रदीप डोगरा को नियुक्त किया गया है।