फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: यूटी खेल विभाग ने खोले 12 स्विमिंग पूल, शहरवासियों में उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गर्मियों के बढ़ते प्रकोप के बीच शहरवासियों ने राहत पाने के लिए स्विमिंग पूल का रुख करना शुरू कर दिया है। यूटी प्रशासन के खेल विभाग ने अपने सभी स्विमिंग पूल आम जनता के लिए खोल दिए हैं, जिसके बाद शहर में तैराकी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

गर्मी से बचने और फिटनेस के लिए फैमिली, छात्र और युवा बड़ी संख्या में स्विमिंग की ओर आकर्षित हो रहे हैं। कई लोग ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा कर मेंबरशिप लेकर पूल का उपयोग कर रहे हैं।
खेल विभाग के तहत शहर के विभिन्न सेक्टरों में कुल 12 स्विमिंग पूल संचालित हैं, जिनमें सेक्टर 23 का ऑल वेदर पूल, सेक्टर 39, 38 वेस्ट, 50, 56, 43, 34, मनीमाजरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 27, सेक्टर 8 और लेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें