स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता जा रहा है। सोमवार को शहर में तीसरी मौत हो गई। इंडस्ट्रियल एरिया थाने में तैनात हेड कांस्टेबल स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए थे। पहले उन्हें जीएमएसएच 16 में एडमिट कराया गया।
बाद में हालत खराब होने पर सेक्टर 32 स्थित मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया। दोपहर करीब दो बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके परिजनों ने बताया कि 29 जुलाई को ड्यूटी करने के बाद जब वह घर आए तो उन्होंने बताया कि उनसे चला नहीं जा रहा। बुखार और खांसी आ रही थी।
परिजन उन्हें सेक्टर 16 हास्पिटल लेकर गए। जांच के बाद उन्हें घर भेज दिया। दोपहर करीब तीन बजे दोबारा से तबीयत खराब हुई। परिजन उन्हें फिर सेक्टर 16 हास्पिटल ले गए। 30 जुलाई की पूरी रात उन्हें हास्पिटल में रखा। स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं होने की स्थिति में सुबह करीब नौ बजे उन्हें मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। करीब दो बजे डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि मेडिकल कालेज में डाक्टरों ने उन्हें करीब 45 मिनट के बाद देखा।