फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटी के इंजीनियरिंग विभाग ने कार्मल कॉन्वेंट का हेरिटेज पेड़ काटा, कल से खुल सकता है स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-9 स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में 250 साल पुराना पेड़ गिरने से हादसे के आठ दिन बाद यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने हेरिटेज पेड़ को काट दिया है। शनिवार को हादसे में मृत 10वीं की छात्रा हीराक्षी के परिजन भी स्कूल पहुंचे। उन्होंने मोमबत्ती जलाकर अपनी बेटी को याद किया। सोमवार से स्कूल खुल सकता है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से खतरनाक पेड़ों को काटने की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि खतरनाक पेड़ों को हटा रहे हैं। शनिवार को कार्मल कान्वेंट स्कूल के पेड़ को काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई और रविवार तक पूरी से पेड़ को हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खतरनाक पेड़ों को हटाने के फैसले के तहत ही यग कार्रवाई की गई है और जिसकी प्रशासन की तरफ से मंजूरी दी गई है। शनिवार को उन्होंने भी स्कूल का दौरा किया था और इस पेड़ को जाकर देखा था।
प्रशासन के विभिन्न विभागों ने 30 हेरिटेज पेड़ों की जांच की थी, जिसमें कुछ पेड़ों को जल्द प्रूनिंग की जरूरत भी बताई गई थी। स्कूल हादसे के बाद प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल के आदेश पर इंजीनियरिंग, हॉर्टिकल्चर, नगर निगम और वन विभाग की एक टीम बनाई गई थी, जिन्होंने शहर के सभी हेरिटेज पेड़ों को जाकर देखा था। सर्वे के बाद ही फैसला लिया गया था कि सेक्टर-19 और 23 के हेरिटेज पेड़ को भी काटा जाएगा और सुखना लेकर समेत तीन हेरिटेज पेड़ों की प्रूनिंग की जाएगी।
विज्ञापन

स्कूल पहुंचे हीराक्षी के परिजन, मोमबत्ती जलाकर किया याद
शनिवार को पेड़ काटे जाने से पहले हीराक्षी के परिजन, स्कूल के छात्र-छात्राएं व अन्य कई लोग सेक्टर-9 स्थित स्कूल पहुंचे। उन्होंने पेड़ के चबूतरे पर मोमबत्ती जलाकर हीराक्षी को नम आंखों से याद किया। विभाग की तरफ से पेड़ को काटने की प्रक्रिया के दौरान भी परिजन मौके पर मौजूद रहे। अब सोमवार से स्कूल को खोलने की तैयारी है। 8 जुलाई को हुए हादसे के बाद स्कूल को बंद कर दिया गया था। 9 दिन बाद स्कूल को फिर से खोला जा रहा है। बता दें कि सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल में 8 जुलाई को लंच के समय 250 साल प्राचीन पीपल का पेड़ गिर गया था। हादसे में 17 छात्राएं और अटेंडेंट शीला घायल हो गई थी, जबकि 16 साल की 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें