सीबीआई ने यूटी पुलिस के हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी प्रवीण कुमार को सीबीआई ने सेक्टर-45 से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सीबीआई मंगलवार को आरोपी को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश करेगी।
आरोपी हेडकांस्टेबल बुड़ैल चौकी में तैनात था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामले में सेक्टर-45 निवासी जीत ने शिकायत दी थी पुलिसकर्मी उससे पैसे की मांग कर उसे सट्टा चलाने के मामले में फंसाने की धमकी दे रहा है। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने हेड कांस्टेबल के फोन को ट्रैप पर लगा दिया। आरोपी व शिकायतकर्ता के बीच की सारी बातें रिकार्ड की गई। दोनों पक्षों में दस हजार रुपये बुड़ैल की मार्केट में देने पर सहमति बनी थी।
बुडै़ल पुलिस चौकी में तैनात प्रवीण कुमार को किया गिरफ्तार
Head Constable arrested
- फोटो : Amar ujala
सोमवार शाम को सीबीआई ने बुड़ैल की मार्केट में रिश्वत के पैसे लेने पहुंचा था। आरोपी प्रवीण के साथ एक कांस्टेबल करमवीर भी आया था। जैसे ही प्रवीण ने पैसे पकड़े सीबीआई ने दोनों को दबोच लिया। लेकिन बाद में जांच के बाद पता चला कि करमवीर को रिश्वत की लेन-देन के बारे में कुछ पता नहीं था।
शिकायतकर्ता ने भी सिर्फ प्रवीण के खिलाफ ही शिकायत दी थी। प्राथमिक जांच के बाद सीबीआई ने कांस्टेबल करमवीर को छोड़ दिया और प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर सेक्टर-30 स्थित सीबीआई कार्यालय ले गई।
मंगलवार को सीबीआई की विशेष अदालत में किया जाएगा पेश
Head Constable arrested
- फोटो : Amar ujala
सीबीआई सूत्रों से पता चला है कि शिकायतकर्ता इलाके में कुछ समय पहले तक सट्टे का काम करता था और आरोपी पुलिस कर्मी उसको परेशान कर रहा था कि अगर उसको पैसे नहीं दिए तो वो उसके खिलाफ सट्टा चलाने का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लेगा।
सीबीआई द्वारा हेड कांस्टेबल के पकड़े जाने की खबर सुनते ही बुडै़ल चौकी में एरिया के डीएसपी, एसएचओ व अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी आला अफसरों को दी।