फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 33वें दिन भी जारी रही यूटी कर्मचारियों की भूख हड़ताल, मांगों को लेकर भीख मांगकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। को-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के आह्वान पर कर्मचारियों की भूख हड़ताल 33वें दिन भी जारी रही। समान काम के लिए समान वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर सेक्टर-32 स्थित वाटर वर्क्स में यह धरना चल रहा है। इस धरने में शुक्रवार को 15 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने हाथों में कटोरी लेकर दफ्तरों में जाकर प्रतीकात्मक रूप से भीख मांगी और चंडीगढ़ प्रशासन श्रम करो के नारे लगाए। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि कर्मचारी 10 दिसंबर से लगातार रैलियां और प्रदर्शन कर रहे हैं और 9 फरवरी से भूख हड़ताल चल रही है, लेकिन प्रशासन अब तक उनकी मांगों पर बातचीत के लिए आगे नहीं आया है।
कर्मचारियों ने प्रशासक से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा कि को-ऑर्डिनेशन कमेटी से किए गए वादों के अनुसार बातचीत कर समस्या का समाधान किया जाए। साथ ही चार-चार महीने से रुकी सैलरी तुरंत जारी करने, समान काम के लिए समान वेतन लागू करने, पेमेंट ऑफ बोनस एक्ट लागू करने, डेलीवेज कर्मचारियों को नियमित करने, निकाले गए कर्मचारियों को वापस काम पर रखने, खाली पद भरने और नगर निगम से रिटायर कर्मचारियों को पेंशन देने की मांग की गई। नेताओं ने चेतावनी दी कि 24 मार्च को पुतला फूंक प्रदर्शन और 2 अप्रैल को यूटी सेक्रेट्रिएट का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर को-ऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष सतिंदर सिंह, महासचिव राकेश कुमार, चेयरमैन सुरेश कुमार, कन्वीनर रघबीर चंद, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजिंदर कुमार, सीवर यूनियन के प्रधान सुरेश कुमार, जनरल सेक्रेटरी नरेश कुमार, वाइस प्रेसिडेंट राहुल वैद के साथ अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें