यूटी क्रिकेट एसोसिएशन ने भविष्य की सीनियर टीम तैयार करने की दिशा में संभावितों का चयन किया है। बुधवार को हुए चयन ट्रायल के आधार पर संभावितों का चयन किया गया है। आने वाले दिनों में शहर की टीम ऑल इंडिया जेपी अत्रे क्रिकेट टूर्नामेंट में शिरकत करेगी। वहीं, ट्रायल में मनन वोहरा और अर्पित सिंह ने हिस्सा नहीं लिया। इन्होंने मेडिकल भेजा है।
ये दोनों खिलाड़ी जब अपनी फिटनेस साबित कर देंगे तभी इन पर विचार किया जाएगा। संभावित खिलाड़ियों की परख के लिए मैच होंगे, जिसके आधार पर अंतिम 15 सदस्य खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। संभावितों को शुक्रवार को सेक्टर 16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में मुख्य कोच वीआरवी सिंह को रिपोर्ट करने को कहा गया है। संभावितों को चयन आधार पर सभी मापदंडों से गुजरना पड़ेगा। इनमें वेरिफिकेशन, मेडिकल क्लीयरेंस, नाडा टेस्ट और फिटेनस ट्रायल शामिल है।
संभावित खिलाड़ियों में अभिषेक सिंह, अमन भारती, अमित कुमार, अमित पराशर, अनिरुद्ध कंवर, अनीष अहम, अंकित कौशिक, अर्जुन आजाद, विपुल शर्मा, दिव्यजोत सिंह, गौरव गंभीर, गौरव पुरी, गुरिंदर सिंह, गुरजोत सिंह, गुरकीरत सिंह आहलूवालिया, इजाज अहमद, जगजीत सिंह संधू, जसकरनदीप सिंह, जसकरनवीर सिंह, करन कुमार, करनवीर सिंह, कुणाल महाजन, मनदीप सिंह, मंगल नेगी, माइकल विशाल, निपुण पंडिता, प्रदीप यादव, प्रीत कमल सिंह, प्रिंस सिंह, रोहित धवन, सारुल कंवर, शिवम भांबरी, सुरश्रेष्ठ निर्मोही, तनवीर मानक, उदय कौल व वरुण खन्ना शामिल हैं।