फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़वासियों को दिवाली का गिफ्ट, पेट्रोल और डीजल सस्ता

Wed, 18 Oct 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
petrol pump
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन ने मंगलवार को शहरवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए पेट्रोल और डीजल पर पांच फीसदी वैट घटाने का फैसला लिया है। इससे पेट्रोल  2.74, डीजल 2.47 रुपये सस्ता हो जाएगा। घटी हुई कीमत बुधवार सुबह छह बजे से लागू होगी।
विज्ञापन


वैट घटाने संबंधी अधिसूचना पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की मंजूरी के बाद जारी कर दी गई। यूटी के वित्त सचिव एके सिन्हा ने बताया कि मंगलवार मध्यरात्रि से चंडीगढ़ में पेट्रोल व डीजल के दाम घटा दिए जाएंगे। पंजाब और हरियाणा ने पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले वैट में अभी तक कोई कटौती नहीं की है। 

गौरतलब है कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले वैट में 5 प्रतिशत तक कटौती करने को कहा था। इसके बाद कई राज्यों ने पेट्रोल व डीजल पर वैट घटाने को लेकर प्रस्ताव पारित किए। 
विज्ञापन


नई कीमत
पेट्रोल : 65.66 रुपये प्रति लीटर
डीजल :  55.20 रुपये प्रति लीटर

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें