फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेकी कर पूरे शहर से चुराता था महंगी साइकिलें, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पूरे शहर में रेकी कर महंगी साइकिलें चुराने वाले एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-52 के ईडब्ल्यूएस फ्लैट में रहने वाले हर्ष के तौर पर हुई है। आरोपी से अब तक 15 महंगी साइकिलें बरामद हुईं हैं, जिनकी कीमत करीब 1.8 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में साइक्लिंग का ट्रेंड बढ़ने के साथ ही चोरियां भी बढ़ गईं हैं। पुलिस को पिछले काफी समय से शिकायतें मिल रहीं थीं कि शहर में महंगी साइकिलों की चोरी बढ़ गई है। इस बीच 16 मार्च को सेक्टर-21 निवासी हरजिंदर सिंह रंधावा ने पुलिस को साइकिल चोरी होने की शिकायत दी। इस मामले में सेक्टर-19 पुलिस थाना ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। महंगी साइकिलों की चोरी की घटनाओं को देखते हुए सेक्टर-19 पुलिस थाना के एसएचओ की निगरानी में इंस्पेक्टर मिनी भारद्वाज की एक टीम बनाई गई।
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक चोरी की साइकिल पर घूम रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर हर्ष को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई साइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ। हर्ष की निशानदेही पर पुलिस ने 15 महंगी साइकिलें बरामद कीं। पुलिस ने बताया कि आरोपी हर्ष नशे का आदी है। नशे की पूर्ति करने के लिए ही वह चोरी करता था। इन साइकिलों को बेचकर पर नशा खरीदा था और फिर उनका सेवन करता था। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें