रविवार को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) की प्री परीक्षा करीब 13 हजार परीक्षार्थियों ने दी। सूत्रों के मुताबिक अटेंप्ट्स खराब होने के डर से लगभग 50 प्रतिशत बच्चे परीक्षा देने नहीं पहुंचे। शहर में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
परीक्षार्थियों की संख्या का अंदाजा लगाकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। परीक्षार्थियों को गहन जांच परख के बाद ही परीक्षा केंद्र में दाखिल होने दिया गया। परीक्षा दो चरणों में हुई। पहला पेपर सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक सामान्य ज्ञान और दूसरा दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक सिविल सर्विस एप्टीट्यूट टेस्ट का हुआ।