फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल मार्केट में चालान काटने पर हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-22 स्थित मोबाइल मार्केट में सेंट्रल एसडीएम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। टीम यहां लॉकडाउन में नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों का चालान काटने पहुंची थी। पंजाब पीडब्ल्यूडी के असिस्टेंट इंजीनियर का बिना मास्क चालान काटा तो हंगामा हो गया। सेक्टर 22 चौकी पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करवाया।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर करीब 12 बजे कंट्रोल रूम पर सेंट्रल एसडीएम की टीम ने सूचना दी कि मोबाइल मार्केट में एक व्यक्ति हंगामा कर रहा है। सेक्टर 22 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि व्यक्ति का नाम राजीव है और वह पंजाब पीडब्ल्यूडी में असिस्टेंट इंजीनियर है। करीब आधे घंटे तक बहसबाजी के बाद टीम ने उनका बिना मास्क का चालान कर दिया। पुलिस के समझाने बुझाने पर किसी तरह मामला शांत हुआ। बता दें कि टीम ने मोबाइल मार्केट से 10 चालान काटे है। इनमें एक बिना मास्क और 9 सामाजिक दूरी के चालान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें