फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा में छिड़ी बहस: विस अध्यक्ष को देनी पड़ी चेतावनी, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का मुद्दा भी उठा

Wed, 29 Jun 2022 04:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आप सदस्य कुंवर विजय प्रताप ने शून्यकाल में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई को लाने ले जाने वाले पुलिस मुलाजिमों को वीवीआईपी ड्यूटी पर बताया गया है।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा की पांचवें दिन की कार्यवाही बुधवार दोपहर को शुरू हुई। नई दिल्ली हवाई अड्डे तक बसें चलाने के मुद्दे पर राजा वडिंग और सत्ता पक्ष के सदस्यों में सदन में बहस छिड़ गई। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष को दोनों पक्षों के सदस्यों को चेतावनी देनी पड़ी। विस अध्यक्ष ने कहा कि कोई भी नेम हो सकता है। हमें सदन की कार्यवाही पंजाब के लोगों के लिए चलानी है।

विज्ञापन


कुंवर विजय प्रताप ने उठाया लॉरेंस बिश्नोई का मुद्दा
आप सदस्य कुंवर विजय प्रताप ने शून्यकाल में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई को लाने ले जाने वाले पुलिस मुलाजिमों को वीवीआईपी ड्यूटी पर बताया गया है। उनकी वर्दी पर वीवीआईपी ड्यूटी के टैग लगाए गए हैं। इस तरह एक गैंगस्टर को वीवीआईपी का दर्जा दिया गया। उन्होंने पूछा कि क्या ऐसे खत्म हो सकेगा गैंगस्टर कल्चर?  इसके बाद उन्होंने पंजाब पुलिस की गैंगस्टरों के प्रति इस पुरानी प्रथा पर रोक लगाने की मांग की और अमृतसर पुलिस को हिदायत देने की अपील की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें