फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क का चालान काटने पर हल्लोमाजरा में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मास्क के चालान को लेकर शनिवार शाम हल्लोमाजरा में दुकानदारों ने हंगामा कर दिया। लगभग 50 से 60 दुकानदार इकट्ठे होकर बीट बॉक्स पर पहुंच गए और इस व्यवस्था का विरोध करने लगे। लगभग एक घंटे तक चले हंगामे के बाद लोग वापस लौटे।
विज्ञापन

हल्लोमाजरा मार्केट एसोसिएशन के प्रधान अभय ने बताया कि पिछले तीन से चार दिन में पुलिस ने 30 हजार रुपये के चालान कर दिए हैं। यहां दुकानदार दिन में खाना खा रहा है या पानी पी रहा है, तो पुलिस वाले फोटो खींचकर चालान भेज देते हैं। एक दुकानदार नरेश कुमार ने बताया कि उसका बैंकिंग का काम है। तीन दिन में उसके तीन चालान हो गए हैं। ग्राहकों से बात करते समय कभी मास्क नीचे करना ही पड़ता है। ऐसे में चालान होने से दिन का जितना बचता नहीं, उतना जुर्माने में चला जाता है। शाम 7 बजे गुस्साए दुकानदार बीट बॉक्स पर पहुंच गए। लोगों का गुस्सा देख पुलिस ने उन्हें समझाया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें