फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सर्जरी नहीं होगी बाधित, जीएमएसएच 16 में कोविड के लिए ओटी आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जीएमएसएच-16 में कोविड-19 के लिए ऑपरेशन थिएटर आरक्षित कर दिया है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके नागपाल ने बताया कि तृतीय तल पर स्थित ऑर्थो ओटी को कोविड-19 के लिए आरक्षित कर दिया गया है, ताकि इमरजेंसी और ट्रॉमा में आने वाले संक्रमित मरीजों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन

डॉ. नागपाल ने बताया कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण स्वास्थ्य विभाग ने सामान्य सर्जरी पर पूरी तरह रोक लगा दी है, लेकिन इमरजेंसी और ट्रॉमा के मामले में इलाज बाधित नहीं किया गया है। इस दौरान आने वाले सभी इमरजेंसी व ट्रॉमा के मामलों में कोविड की जांच अनिवार्य कर दी गई है। अगर इस श्रेणी के मरीज कोरोना पॉजिटिव मिलते हैं तो उनका इलाज बाधित नहीं होगा। कोरोना से बचाव के मानकों का पालन करते हुए कोविड-19 के लिए आरक्षित की गई ओटी में उनकी सर्जरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें