फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिड़े विधायकः विज और भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तीखी बहस, अभय चौटाला ने भी सरकार को घेरा

Tue, 05 Nov 2019 10:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा सत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नई सरकार के पहले विधानसभा सत्र के दूसरे ही दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए विधायकों में तीखी नोकझोंक होती रही। कई मसलों पर पक्ष और विपक्ष के विधायक आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन


आरोप-प्रत्यारोप का ऐसा दौर चला कि महौला हंगामे भरा बन गया। अंतत: सरकार ने सदन में स्पष्ट किया कि राज्यपाल का अभिभाषण हरियाणा के विकास का भावी विजन है और प्रदेशवासियों को सूबे में जनहित में कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे।

राज्यपाल के भाषण को सदन में पारित करवाने का प्रस्ताव भाजपा विधायक कंवरपाल गुर्जर ने रखा। उन्होंने जैसे ही सरकार की उपलब्धियां गिनवानी शुरू की, तभी कांग्रेसी विधायक ने इसका विरोध करते हुए कहा कि यदि सरकार ने इतने अच्छे काम दिए हैं, तो जनादेश ऐसा क्यों आया कि इस बार भाजपा को सरकार बनाने के लिए सहयोगियों की मदद लेनी पड़ी।
विज्ञापन


कंवरपाल बोलते गए और कांग्रेसी विधायक कई बार उन्हें टोकते हुए उन पर गलत आंकड़ें पेश करने का आरोप लगाते रहे। इस दौरान विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद भी विधायकों में छिड़ी बहस को शांत करवाने में जुटे रहे।
 

कंवरपाल ने कहा कि पहले विधायक कहते थे कि अगर तबादले के लिए लोग हमारे पास नहीं आएंगे, तो फिर हमारा क्या महत्व है। लेकिन हमारी सरकार ने शिक्षकों के लिए ट्रांसफर पॉलिसी बनाकर ये झंझट ही खत्म कर दिया। ताकि सभी टीचर अपने मन मुताबिक अपना ट्रांसफर ले और मन लगाकर पढ़ाएं। 

कंवरपाल ने कहा कि हमारी सरकार मेडिकल कॉलेज तैयार करवा रही है, इस पर कांग्रेसी विधायक शकुंतला खटक ने तंज कसा कि ये कॉलेज कागजों में ही तैयार हो रहे हैं। जजपा विधायक ईश्वर सिंह ने ताऊ देवीलाल के कार्यकाल की भी सराहना करते कहा कि मौजूदा सरकार का भी विजन यही है कि हम ग्राम राज्य से लेकर राम राज्य स्थापित करेंगे।

सीएम साहब, विज का महकमा बदल देना, वे स्वास्थ्य के काबिल नहीं हैं
इस दौरान पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के बीच भी तीखी नोकझोंक हो गए। दरअसल, हुड्डा प्रदेश में बिगड़ी स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में पूर्व सरकार की खामियां गिनवा रहे थे।

इसी पर हुड्डा ने कहा कि सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं का बंटाधार हो चुका है, इसलिए सीएम साहब इस बार अनिल विज को यह महकमा मत देना, विज स्वास्थ्य महकमे के काबिल नहीं हैं। 

इस पर विज ने भी हुड्डा को कुछ आंकड़ों के साथ जवाब देते हुए का कि आपके कार्यकाल में लिंगानुपात 836 था, हमारी सरकार में ये 914 हो गया है। सरकारी अस्पतालों में ओपीडी 30 प्रतिशत बढ़ गई। शिक्षु मृत्यु दर आपकी सरकार में 41 थे, आज 31 है। मातृ मुत्यु दर में भी काफी कमी आई है।

नीति आयोग के अनुसार देश में स्वास्थ्य सेवाओं सुधार में हरियाणा नंबर एक पर है। कई अस्पताल बन रहे हैं और कई बनने वाले हैं। विज ने कहा कि हुड्डा साहब इन उपलब्धियों पर तो आपका ध्यान नहीं जाता। हुड्डा ने इस दौरान बेरोजगारी और प्रदूषण के मामले में भी सरकार को घेरा।

अभय बोले, मंडियों में लुट रहा है किसान
इनेलो विधायक अभय चौटाला ने सरकार पर मंडियों में धान की खरीद पूरे समर्थन मूल्य पर न होने का आरोप लगाते हुए कहा कि मंडियों में किसानों को लूटा जा रहा है। उनकी बासमती की मुच्छल 1121 किस्म भी पीट चुकी है। कपास की फसल पर कैप की वजह से किसानों को बहुत दिक्कतें उठानी पड़ रही है।

डी-कंपोजर दवा पर 50 फीसद का अनुदान देकर सरकार वाहवाही लूट रही है, लेकिन ये दवा तो सिर्फ20 रुपये की है। जबकि इसके बाद खेत में ही पराली अवशेष सड़ने में करीब दो महीने लगते हैं। बढ़ते क्राइम पर भी अभय ने सरकार को घेरने का प्रयास किया।

496 दिन से लापता है युवती, जवाब दे सरकार

रेवाड़ी से विधायक चिरंजीव राव ने बावल क्षेत्र में 496 दिन से अपहृत लड़की के मामले में सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कुछ युवकों ने इस युवती का अपहरण कर लिया है, 496 दिनों से ग्रामीण व परिजन धरने पर है।

पूर्व मंत्री डा. बनवारी लाल के घर के समक्ष भी धरना दिया गया है। लेकिन आज तक उस युवती का सुराग नहीं मिल पाया है। चिरंजीव राव ने सरकार से इस मसले पर जवाब मांगा। इस पर भाजपा विधायक बनवारी लाल ने कहा कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जेल में बंद युवकों को माफी दे सरकार
कांग्रेसी विधायक एवं कार्यवाहक स्पीकर डा. रघुबीर कादियान ने जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए युवकों को माफी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि काफी समय से बहुत से युवक जेल में हैं और बाहर उनके परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें माफी दे और इस तरह की प्रथा न शुरू करे कि कोई भी अपने हकों की लड़ाई सड़कों पर उतरकर न लड़ सके। कादियान ने कहा कि सरकार इन युवकों को माफ कर खुद को बड़ा साबित कर सकती है।

पानी पिला रहे हैं पीएचडी, एमए पास
कांग्रेसी विधायकों ने ग्रुप डी की नियुक्तियों पर भी घेरते हुए कहा कि आज पीचएडी और एमए पास चपरासी बनकर पानी पिला रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार काबिलियत के हिसाब से नौकरी दे।

इंजीनियरिंग की पोस्ट पर तो बाहर के युवा प्रदेश में नौकरी पा जाते हैं और सूबे के काबिल यूथ के लिए ग्रुप डी की नौकरी, ये कैसी व्यवस्था है। ऐसे तो सूबे में दसवीं व बारहवीं पास गरीब का बच्चा हमेशा ही नौकरी से वंचित रह जाएगा। सरकार इस व्यवस्था में सुधार करे।
विज्ञापन

हुड्डा-अभय की कमेटी करेगी नमी के गड़बड़झाले की जांच

सदन में अभय और हुड्डा ने सरकार पर नमी के नाम मंडियों में किसानों को लूटे जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि फार्म-जे भरते वक्त किसानों का नमी के नाम जो कैश रुपया देने की बात की जाती है, वो रुपया किसानों को नहीं मिलता है। ये बहुत बड़ा घोटाला है। इसकी विधायकों की कमेटी बनाकर जांच करनी चाहिए। 

सीएम ने इसका जवाब देते हुए कहा कि यह आरोप पहले भी लगाया गया था और जांच में कुछ नहीं मिला। इसलिए अब इस मुद्दे पर सदन को गुमराह न किया जाए। इस पर हुड्डा और अभय कमेटी बनाकर जांच पर अड़े रहे।

इस पर सीएम ने कूटनीतिक पैंतरा चलते हुए हुड्डा और अभय की ही कमेटी गठित कर  मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। इस पर हुड्डा ने कहा कि इसके लिए उन्हें अफसरों का स्टाफ दिया जाए। इस पर सीएम ने कहा कि इसके लिए उन्हें अफसर भी दे दिए जाएंगें।

सीएम ने श्लोक पढ़ विरोधियों को दिया जवाब
भाजपा-जजपा गठबंधन पर विपक्ष को एक अनूठे अंदाज में मुख्यमंत्री ने उत्तर देते हुए कहा कि ‘जीवन में यही देखना महत्वपूर्ण नहीं, कि कौन हमसे आगे है और कौन पीछे है। यह भी देखना चाहिए कि कौन हमारे साथ और हम किसके साथ। इसलिए सबका साथ-सबका विकास, इस बात को लेकर हम चलें। साथ चलने के लिए हम लोग हमेशा एक पाठ किया करते हैं, मैं तो हमेशा अपने जीवन में बहुत करता हूं और कुछ मेरे साथी भी करते हैं।’

सीएम के अनुसार पाठ का अर्थ है कि सब साथ मिलकर चलें, मिलकर काम-मेहनत करें, परस्पर द्वेष न करें, सभी तेजस्वी बनें और उस पाठ का नाम है-  ओउम् सह नाववतु। सह नौ भुनक्तु । सह वीर्यं करवाव है। तेजस्वि नावधीतमस्तु मा विद्विषावहै। ओउम् शांति शांति शांति। यह शांति पाठ श्वेताश्वतरोपनिषद् से है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें