फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शास्त्री नगर लाइट पाॅइंट पर कार-एक्टिवा टक्कर के बाद हंगामा

विज्ञापन
हंगामे के दौरान गाड़ी को रोकते लोग।
विज्ञापन
एएसआई के बेटे पर डंडे मारने का आरोप, दूसरे पक्ष पर कार पर पत्थर से हमला करने का आरोप
विज्ञापन

पुलिस ने एक्टिवा चालक और उसके दो भाई किए गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़। सेक्टर-26 बापूधाम स्थित शास्त्री नगर लाइट पाॅइंट पर वीरवार को दोपहर एक कार और एक्टिवा की टक्कर के बाद सड़क पर जमकर हंगामा हो गया। मामूली हादसे से शुरू हुआ विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एक्टिवा सवार ने गुस्से में हेलमेट उठाकर कार के शीशे पर दे मारा, जिससे शीशा टूट गया।

थाना-26 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक्टिवा चालक गुड्डू और उनके भाई पप्पू व शौकीन को प्रिवेंटिव एक्शन के तहत गिरफ्तार किया और हवालात में बंद कर दिया। पुलिस तीनों को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन


बाॅक्स
मनीषा का आरोप- पुलिसकर्मी के बेटे ने मारी टक्कर, फिर किया डंडों से हमला
मनीषा का कहना है कि वह और उनका पति गुड्डू एक्टिवा पर मनीमाजरा टाउन से जा रहे थे। बापूधाम लाइट पॉइंट पर पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मारी, जिससे दोनों नीचे गिर गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी का बेटा कार चला रहा था, जो टक्कर के बाद उल्टा उनसे ही झगड़ने लगा। जब उन्होंने कंट्रोल रूम पर कॉल की तो मौके पर पहुंची पीसीआर टीम ने आरोपी को बचाने की कोशिश की।
मनीषा ने आरोप लगाया कि कार चालक अजय ने उनसे गाली-गलौज की और जब उन्होंने विरोध किया तो उसने व उसके परिवार ने सरेआम डंडों से हमला किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी खड़े देखते रहे और किसी ने उन्हें नहीं रोका। मनीषा ने कहा कि पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है, जबकि गलती कार चालक की थी।


बाॅक्स
एएसआई का दावा- गुड्डू और उसके साथियों ने किया पत्थरों से हमला, बचाव के लिए निकाला डंडा
सेक्टर-11 थाने में तैनात एएसआई सुभाष का कहना है कि कार उन्हीं की है। उसका बेटा अजय परिवार के साथ मंडी जा रहा था। रास्ते में आगे बांस से लदी रेहड़ी चल रही थी और उसी दौरान एक्टिवा से हल्की टक्कर हो गई।
उनके अनुसार टक्कर के बाद एक्टिवा चालक गुड्डू ने गाली-गलौज शुरू कर दी और कुछ ही मिनट में उसके साथी वहां पहुंच गए। उन्होंने कार पर पत्थर फेंके और शीशा तोड़ दिया।

सुभाष का कहना है कि झगड़े के दौरान उनकी पत्नी और बहू को भी हल्की चोटें आईं। एक्टिवा चालक के कई साथी आए थे। बचाव के लिए बेटे ने डंडा निकाला था।

उनका आरोप है कि गुड्डू पक्ष ने पुलिस के सामने भी हंगामा किया और हमला करने की कोशिश की। सुभाष ने यह भी कहा कि गुड्डू की पत्नी बेबुनियाद आरोप लगा रही है, जबकि उनकी गलती खुद की थी।
विज्ञापन



बाॅक्स
एसएचओ बोले- सीसीटीवी किए जाएंगे चेक

सेक्टर-26 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज्ञान के अनुसार पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल करवाया है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। एक्टिवा चालक गुड्डू, पप्पू और शौकीन के खिलाफ प्रिवेंटिव एक्शन लिया गया है। दोनों पक्षों के आरोपों की पुष्टि के लिए मौके पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। अगर किसी पक्ष को डंडे से हमला करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें