फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नफरती भाषण मामला: केंद्रीय मंत्री ने अपनी ही सरकारों को घेरा, बोले- नकेल कसने में यूपी-उत्तराखंड रहे नाकाम

Sun, 23 Oct 2022 03:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

कपूरथला में मेडिकल कॉलेज निर्माण में लेटलतीफी का ठीकरा केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने पंजाब सरकार के सिर पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि होशियारपुर व कपूरथला में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग रखी थी। केंद्र सरकार अपने हिस्से की पहली किस्त भेज चुकी है। मगर पंजाब सरकार अपने हिस्से की मैचिंग मनी नहीं दे रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री सोमप्रकाश। - फोटो : @SomParkashBJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री सोमप्रकाश ने सुप्रीम कोर्ट के यूपी, उतराखंड व दिल्ली में नफरती भाषण पर स्वत: संज्ञान लेकर आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश देने का स्वागत किया। उन्होंने माना कि ऐसे मामलों पर यूपी, उतराखंड व दिल्ली की सरकारें नाकाम रही हैं। वैसे तो कानून-व्यवस्था की बहाली राज्य सरकारों का अंदरूनी मसला है। राज्य सरकारों को इस पर एक्शन लेना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें रास्ता दिखाया है। इस पर राज्य सरकारों को अमल करना चाहिए। 

विज्ञापन


यूपी व उत्तराखंड में भाजपा शासित सरकारें होने पर उन्होंने कहा कि सरकार कोई भी हो लेकिन कानून-व्यवस्था को बनाए रखना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि भारत धर्मनिरपेश देश है और यह संविधान के अनुरूप चलता है और चलेगा। किसी भी नागरिक को असुरक्षित महसूस करने की जरूरत नहीं है। देश की अखंडता व एकता सर्वोपरि है, जो गलत काम करेगा, उसे डरने की जरूरत है, इसके अलावा किसी भी आम नागरिक को खुद को असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए। 

पंजाब में एक बार फिर अलगाववादी माहौल बनाने के सवाल पर सोमप्रकाश ने कहा कि कानून व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की जिम्मेदारी पंजाब की आम आदमी पार्टी का कर्तव्य और जिम्मेदारी है। ऐसे माहौल को खत्म करने के लिए सूबा सरकार को केंद्र की एजेंसियों की सलाह से काम करना चाहिए। इस मामले में केंद्रीय एजेंसियां मिलकर काम करती हैं और इसे रोकने के लिए काम चल भी रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमारा दुश्मन देश है। ड्रोन, हथियार व ड्रग्स की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए केंद्र सरकार पूरी तन्मयता से काम कर रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के बीच पीयू के वीसी की तैनानी को लेकर चल रही खींचतान पर केंद्रीय राज्यमंत्री मौन हो गए और सिर्फ इतना ही बोले कि दोनों ही माननीय पदों पर सुशोभित हैं। उन्होंने बड़े ही नपे-तुले शब्दों में कहा कि इस मामले को कानून के दायरे अनुसार ही चलने दिया जाना चाहिए। 

सुंदर शाम अरोड़ा की गिरफ्तारी पर उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह भाजपा के एक सदस्य हैं। उनके पास कोई पद (ओहदा) नहीं है। इस मामले में पार्टी हाईकमान अपना निर्णय लेगी लेकिन एक बात तो साफ है कि भाजपा में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब विजिलेंस ने अच्छा काम किया है। 

कपूरथला में मेडिकल कॉलेज निर्माण में लेटलतीफी का ठीकरा केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने पंजाब सरकार के सिर पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि होशियारपुर व कपूरथला में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग रखी थी। केंद्र सरकार अपने हिस्से की पहली किस्त भेज चुकी है। मगर पंजाब सरकार अपने हिस्से की मैचिंग मनी नहीं दे रही है। उन्होंने इस मामले में पंजाब सरकार की लापरवाही न मानते हुए बस इतना ही कहा कि पंजाब सरकार को इस मामले में जल्द पहलकदमी करनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें