फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्राकृतिक खेती देखने पहुंचे यूपी के कृषि मंत्री, फसल देख वैज्ञानिकों का दल हुआ हैरान

Thu, 29 Sep 2022 02:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कुछ दिनों पहले ही गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की मौजूदगी में वहां के मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों का दल भी यहां पहुंचा था। यही नहीं केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री व विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति व कृषि वैज्ञानिक भी दो दिवसीय इस कार्यक्रम में यहां पहुंचे थे और बारीकी से इस खेती का अवलोकन किया था।
विज्ञापन
प्राकृतिक खेती को देखने पहुंच यूपी के कृषि एवं शिक्षा मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुकुल कुरुक्षेत्र के फार्म पर 120 एकड़ में की जा रही प्राकृतिक खेती को देखने गुरुवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवर पाल और उत्तर प्रदेश के कृषि एवं शिक्षा मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे। साथ में कृषि वैज्ञानिकों का एक दल था। इस दल ने यहां धान, गन्ना व अन्य फसलों का बारीकी से अवलोकन किया। प्राकृतिक तरीके से तैयार की गई फसल को देख यह दल गदगद हो उठा। 

विज्ञापन


हैरानी जताई कि प्राकृतिक तौर पर भी इस तरह से खेती की जा सकती है। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ. हरिओम ने उन्हें सभी फसलों के बारे में विस्तार से जानकरी दी। उन्होंने प्राकृतिक तरीके से फसल तैयार करने की वैज्ञानिक विधि से भी अवगत कराया। वैज्ञानिकों का दल सबसे पहले गुरुकुल पहुंचा, जहां उनका स्वागत किया गया। 

फार्म का अवलोकन के करने के बाद वापस गुरुकुल पहुंचे। यहां कृषि वैज्ञानिकों का दल किसानों से रूबरू हुआ और उनसे बातचीत की। किसानों ने बताया कि वे इस खेती को अपना चुके हैं और यह खेती उनके लिए फायदे का सौदा साबित हो रही है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की मौजूदगी में वहां के मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों का दल भी यहां पहुंचा था। यही नहीं केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री व विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति व कृषि वैज्ञानिक भी दो दिवसीय इस कार्यक्रम में यहां पहुंचे थे और बारीकी से इस खेती का अवलोकन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बाप बना हैवान: नाबालिग बहनें बोलीं- मुंह में कपड़ा ठूंस पिता करता है दुष्कर्म, जबरन शराब व सिगरेट भी पिलाता है

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें