फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंवारी युवती ने जन्मी बच्ची और फेंक दी कचरे में

Mon, 19 Jan 2015 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गुरुद्वारा मंजी साहिब के समीप नगर परिषद की खाली पड़ी जमीन पर कचरे में नवजात बच्ची का शव मिलने के मामले में पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। बच्ची को अविवाहित युवती ने जन्म दिया था।
विज्ञापन


गिरफ्तार युवती मुरादाबाद, यूपी की रहने वाली है। पुलिस जांच में सामने आया है कि समय से पहले प्रसव होने के चलते बच्ची की मौत हो गई थी। किसी को इसके बारे में जानकारी न हो सके, इसलिए शव को खाली पड़ी जमीन पर पड़े कचरे में दबा दिया गया था। पुलिस ने शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करवाया।

हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले से सही पर्दा उठ पाएगा। पुलिस ने अविवाहित युवती के खिलाफ गर्भपात कराने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवती को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम गुरुद्वारा मंजी साहिब के नजदीक नगर परिषद की जमीन पर डाले गए कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्ची का शव दबा हुआ था। स्थानीय लोगों ने बच्ची का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी।
Trending Videos
विज्ञापन

यूपी की रहने वाली है 20 वर्षीय युवती

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और पीजीआई रोहतक में बच्ची का पोस्टमार्टम करवाकर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि बच्ची को मुरादाबाद यूपी की एक 20 वर्षीय एक युवती ने निजी अस्पताल में जन्म दिया। समय से पहले प्रसव होने के चलते उसकी मौत हो गई। बच्ची को जन्म देने वाले युवती नगर परिषद की जमीन में रजाई भरने का कार्य करती है।
 
शहर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची का शव मिलने के मामले में एक युवती को गिरफ्तार किया है, जोकि अविवाहित है। समय से पहले बच्ची को जन्म देने के चलते बच्ची की मौत हुई थी।

युवती को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असलियत सामने आएगी कि लड़की ने गर्भपात करवाया है या अन्य किसी कारण से बच्ची की मौत हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें