मनीमाजरा। ओल्ड इंदिरा कॉलोनी में रविवार रात को किसी ने पत्थर मारकर कार के शीशे तोड़ दिए। मकान नंबर 56 में रहने वाले ऑल्टो के10 कार के मालिक सुभाष शर्मा ने बताया कि शीशा रविवार रात 3 बजे के करीब पत्थर मारकर तोड़े हैं।
सुभाष शर्मा ने बताया कि उनके घर के बाहर कई साल से बन रही ग्रीन बेल्ट का कुछ हिस्सा लगता है। इस अधूरी ग्रीन बेल्ट में अक्सर बाहर से कुछ लड़के आकर शराब पीते हैं। ग्रीन बेल्ट में सुभाष नगर की तरफ से लोहे की ग्रिल टूटी होने के कारण बाहरी लड़के कार अंदर लाकर हुड़दंग करते हैं। बागवानी विभाग को यह ग्रिल जल्द ठीक करवानी चाहिए। सत्यमेव जयते वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन राजकुमार सैनी ने कहा कि कॉलोनी में लगे अधिकतर कैमरे खराब हैं। इसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व रात को पत्थर मारकर गाड़ियों के शीशे तोड़ रहे हैं।