फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: योग पाठ्यक्रम की नहीं दे रहे जानकारी विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा के 31 राजकीय व निजी विश्वविद्यालयों में योग कोर्स करवाए जा रहे हैं, लेकिन विश्वविद्यालय उच्चतर शिक्षा विभाग को योग पाठ्यक्रम की जानकारी नहीं दे रहे हैं। विभाग ने विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए 17 अप्रैल तक योग पाठ्यक्रम की जानकारी भेजने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से विश्वविद्यालयों को लिखे पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कार्यालय की ओर से 9 फरवरी, 15 फरवरी और 11 मार्च को तीन बार पत्र लिखकर योग पाठ्यक्रम की जानकारी मांगी गई है, लेकिन विश्वविद्यालयों की ओर से कार्यालयों के आदेशों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। विभाग की ओर से अब दोबारा विश्वविद्यालयों को पत्र लिखकर 17 अप्रैल तक जानकारी मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से बाकायदा प्रोफार्मा भेजा गया है, जिसमें विश्वविद्यालय का नाम, योग कोर्स की जानकारी, कोर्स की अवधि और कोर्स को कराने वाले संस्थान का नाम की सूचना देनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें