हैलो...आप पुलिस हेल्पलाइन से बोल रहे हैं, मैं रोहतक से बोल रहा हूं, मेरी शादी नहीं हो रही है, प्लीज करा दीजिए, जिंदगी भर आपका अहसान नहीं भूलूंगा। उक्त गुहार पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर तैनात पुलिसकर्मी से लगाई जा रही है। हेल्पलाइन नंबर पर हर दिन करीब 70 कॉल्स आती हैं, वहीं हर महीने छह ऐसे ही मामलों से जुड़ी होती है। इससे मदद के लिए तैनात पुलिसकर्मचारी भी परेशान हो चुके हैं। हालांकि, पुलिस कर्मचारी की ओर से सुरक्षा संबंधी मदद दिलाने की बात कहकर कॉल कट कर दी जाती है।
कुछ लोग बेवजह पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करते हैं। ऐसे लोगों का नंबर निकलवाकर परिजनों को जानकारी दी जाएगी। यदि इसके बाद भी बेवजह कॉल कर पुलिस को परेशान किया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। लोगों को किसी भी तरह की सुरक्षा संबंधी सूचना देकर पुलिस का सहयोग करना चाहिए।
- राहुल शर्मा, एसपी रोहतक