फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिपोल के टेंडर रद, सदन में लाएंगे एजेंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सदन में विरोध के बाद अब नगर निगम ने यूनिपोल के टेंडर को रद्द कर दिया है। यूनिपोल पर विज्ञापन केलिए सदन फरवरी की बैठक में एजेंडा लाया जाएगा। वहीं टॉयलेट पर विज्ञापन के लिए कोई कंपनी नहीं आई है और निगम फिर से टेंडर करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

कमिश्नर केके यादव ने बताया कि यूनिपोल के लिए दो जोन में टेंडर करने थे। एक जोन में जिस कंपनी ने टेंडर किया था, उसे दिल्ली में नगर निगम ने डिफॉल्टर घोषित किया था। टेक्निकल और फाइनेंशियल बिड नहीं खुली थी इसलिए दूसरे टेंडर में भी वह कंपनी आ सकती थी। ऐसे में दोनों टेंडर रद्द कर दिए। बता दें कि सदन की बैठक में भाजपा पार्षद अरुण सूद ने कहा था कि दूसरे जोन का टेंडर क्यों रोका गया है। इससे निगम को रेवेन्यू का घाटा हो रहा है इसलिए टेंडर की टेक्निकल बिड और फाइनेंशियल बिड खोलने के बाद एजेंडा सदन में लाएं। उसके बाद देखा जाएगा कि टेंडर देना है या नहीं। इन विज्ञापनों से निगम को लगभग सवा दो करोड़ का रेवेन्यू मिलना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें