सेक्टर-23 में वीरवार को राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिक संस्थान निफ्ट का शिलान्यास मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया।
10 एकड़ में प्रस्तावित निफ्ट के निर्माण पर 134 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निफ्ट में 2017-18 सत्र से ही देश के 230 स्टूडेंट्स को टेक्सटाइल डिजाइन से संबंधित पाठ्यक्रमों में शिक्षण का मौका मिल जाएगा।
निफ्ट भवन के निर्माण तक किराये की बिल्डिंग में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। देश के अग्रणी संस्थान की पंचकूला में शुरुआत से न केवल विकास में तेजी आएगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
छह मंजिला भवन, चार से दो वर्ष के होंगे कोर्स
स्मृति ईरानी और सीएम खट्टर
- फोटो : अमर उजाला
छह मंजिला भवन, चार से दो वर्ष के होंगे कोर्स
निफ्ट के छह मंजिला इमारत में प्रस्तावित यह बिल्डिंग अत्याधुनिक होगी। जिसमें विद्यार्थियों के लिए सभी सुविधाएं होंगी। यहां फैशन डिजाइन एवं टेक्सटाइल डिजाइन में चार वर्षीय कोर्स, फैशन टेक्नोलॉजी और अपैरल प्रॉडक्शन में चार वर्षीय कोर्स के अलावा दो वर्षीय कोर्स भी होंगे।
ढाई साल में निफ्ट के निर्माण पूरा कर लिया जाएगा और इसके लिए हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन को कंसलटेंट नियुक्त किया है। आने वाले वर्षों में सीटों की संख्या बढ़ाकर 800 से अधिक कर दी जाएगी।
पंचकूला 10 वर्षों में उपेक्षा का शिकार रहा
विधायक निफ्ट के शिलान्यास के दौरान पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला 10 वर्षों में उपेक्षा का शिकार रहा है और गत सरकारों ने विकास की ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि यमुनानगर से पंचकूला तक फोर लैनिंग का कार्य गत 10 वर्षों से विवादों के कारण लंबित था, जिसका कार्य मुख्यमंत्री ने अब शुरू कराया है। विधायक ने कहा कि पंचकूला में राजकीय मेडिकल कॉलेज व आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय का कार्य भी शुरू किया जाएगा।